ऑपरेशन के अंतर्गत अब तक 19 आरोपितों को भेजा जा चुका है जेल

 

फरीदाबाद 19 नवंबर |  पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रेकडाउन चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अपराधियों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 2 दिन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक हत्या के मामले में सोनू उर्फ गट्टा वासी गांव भांखरी को गिरफ्तार किया है वह अपने ही गांव के दीपक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

वहीं पुलिस चौकी अग्रसेन चौक ने कार्यवाही करते हुए एक हत्या के प्रयास वह लड़ाई झगड़ा के मामले में कपिल, करन, पंकज वासी तिरखा कॉलोनी तथा कुलदीप वासी आजाद नगर सीही गेट बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी 7 नवंबर को तिरखा कॉलोनी में हुए एक झगड़े व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थे। कपिल, करन, पंकज तीनों सगे भाई हैं जिनका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी पर अपराधिक मामले दर्ज हैं।

सभी पांचो आरोपितों को जिला जेल नीमका भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अबतक 19 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)