फरीदाबाद | थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के गांव बुढ़ाना स्थित श्मशान घाट के पास नकली अल्ट्राटेक सीमेंट तैयार कर बाजार में बेचने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 सितम्बर को फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए मौके से 145 तैयार नकली सीमेंट बैग, 550 बैग खराब सीमेंट, 110 बैग क्लिंकर तथा अल्ट्राटेक के 980 नकली खाली बैग बरामद किए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना खेड़ीपुल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापेमारी की थी। मौके पर खराब सीमेंट को पीसकर व छानकर अल्ट्राटेक कंपनी के नाम से नकली सीमेंट तैयार कर नकली बैगों में भरते हुए पाया गया। मौके से सुपरवाइजर कमाल शाह तथा ठेकेदार नईम शाह, दोनों निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने फैक्ट्री संचालक का नाम अफजल निवासी हरी नगर एक्सटेंशन, जैतपुर, दक्षिण दिल्ली बताया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने फैक्ट्री मालिक अफजल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित करीब एक वर्ष से फैक्ट्री चला रहा था। वह सीमेंट के कट्टे उज्जैन व दिल्ली से खरीदता था तथा सीमेंट में मिलाने के लिए कुंड, रेवाड़ी से पिसा हुआ स्लेट पत्थर मंगवाता था। स्लेट पत्थर को सीमेंट में मिलाकर नकली सीमेंट तैयार कर बाजार में बेचा जाता था।

आरोपित को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में सुपरवाइजर कमाल शाह व ठेकेदार नईम शाह को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)