आरएसएस शताब्दी वर्ष सेवा कार्यों पर चर्चा,पथ संचलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राष्ट्रीय चेतना का प्रसार

Spread the love

– स्वयंसेवकों द्वारा दंड संचालन, व्यायाम एवं योगासन का अनुशासित प्रदर्शन,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
– संघ ‘पथ संचलन’ में प्रतिभागी स्वयंसेवकों पर सर्व समाज ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत
– महानगर फरीदाबाद पश्चिम, फरीदाबाद पूर्व में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए संघ के स्वयंसेवक
– सेक्टर- 21 सी सामुदायिक भवन में संघ शताब्दी कार्यक्रम में सिख समुदाय की भागीदारी प्रशंसनीय रही

फरीदाबाद, 05 अक्टूबर। महानगर फरीदाबाद पश्चिम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में निकले पथ संचलन में प्रतिभागी स्वयंसेवकों पर सर्व समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। महानगर फरीदाबाद पश्चिम, फरीदाबाद पूर्व में आयोजित अनेक कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों ने भागीदारी की। देश भक्ति की धुन पर घोष प्रस्तुति के नेतृत्व में उत्साहित पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों के पंक्तिबद्ध पथसंचलन ने एकता, अनुशासन और उत्साह का संदेश दिया। पथ संचलन केवल एक संगठनात्मक अनुशासन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रभावना और राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक है। पथ संचलन संघ के उस संस्कार को दर्शाता है जिसमें व्यक्ति समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, अनुशासन और एकता का परिचय देता है। यह हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्र केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है। जिसके संरक्षण और समृद्धि के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक समर्पित है। पथ संचलन, अनुभूति है जो हर स्वयंसेवक के हृदय में राष्ट्र को परम मानती है। कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन, प्रार्थना,  राष्ट्रीय साहित्य केंद्र और जॉइन आरएसएस की स्टॉल के अतिरिक्त स्वयंसेवकों द्वारा दंड संचालन, व्यायाम एवं योगासन का अनुशासित प्रदर्शन। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का प्रसार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

डबुआ कॉलोनी के बनवारी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार कैडर के जिला एवं सेशन जज सत्य भूषण आर्य मुख्य अतिथि और सह प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट किया कि संघ का कार्य केवल संगठन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के सर्वांगीण उत्थान का व्यापक अभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत रविवार को शहर में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण और कुटुंब जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। सेक्टर-21 सी सामुदायिक भवन में महानगर फरीदाबाद पश्चिम के हल्दी घाटी उपनगर का कार्यक्रम जिसमें सरदार चरणजीत सिंह  मुख्य अतिथि,सरदार मंजीत सिंह चावला,प्रधान सिंह सभा गुरुद्वारा एन आई टी 1 ,विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख सरदार जसवीर सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में सिख समुदाय की भागीदारी प्रशंसनीय रही।

सेक्टर 21-डी के एकात्मक पार्क में महानगर फरीदाबाद पश्चिम के विवेकानंद नगर एवं सुदर्शन उपनगर में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति आशुलाल और मुख्य वक्ता प्राध्यापक प्रांत प्रमुख पवन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आशुलाल ने अपने उद्बोधन में संघ सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वहीं मुख्य वक्ता पवन सिंह ने विजयदशमी पर्व सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है और यह हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष में पंच संकल्प संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए शक्ति, संयम और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया।

एनआईटी-2 के पार्क में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में उद्योगपति डीपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने अपने उद्धोधन में संघ की शताब्दी यात्रा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन, अनुशासन और सेवा की भावना ही राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक वीरभान ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विजयदशमी पर्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अधिक सक्रिय योगदान दें।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अन्य कार्यक्रम में दयाल बाग में आयोजित कार्यक्रम मे एच एल भूटानी जी मुख्य अतिथि एवं सरदार जसविंदर सिंह जी ,प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा ग्रीन फील्ड कॉलोनी ,विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।जनकल्याण मंदिर, उपनगर में अरुण और गोविंद ने नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद राजीव गिरधर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। छोटू राम पार्क, सेक्टर-11 में जय प्रकाश और गोविंद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। यहां उद्योगपति एस.एस.बांगा ने कुटुंब और पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार रखे। ओल्ड फरीदाबाद के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में केशव शाखा स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस एस.के.कपूर ने नागरिक कर्तव्यों पर बात की इसके अलावा मनोज और अजय ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विवेकानंद शाखा स्थान पर कार्यक्रम में राकेश कुमार और गीतम ने कुटुंब और पर्यावरण के विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर उधमी पंकज गर्ग भी उपस्थित रहे। सरस्वती शाखा संघ स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में जय राज और कमल ने पर्यावरण के मुद्दे पर बात की। शिक्षाविद अनुभव माहेश्वरी ने भी अपने विचार साझा किए। वी.के. इंटरनेशनल, तिलपत में सतीश और ऋषभ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जहां वीरभान शर्मा, प्रेसिडेंट आईएमटी ने कुटुंब के विषय पर अपने विचार रखे सरदार अरविंदर सिंह जी जनरल सेक्रेटरी गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर 91 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। समर पाम, उपनगर में हुए कार्यक्रम में सुमित और प्रभाष ने पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों पर चर्चा की। इस मौके पर शिक्षाविद विनय गोयल उपस्थित रहे। माधव शाखा संघ स्थान पर कार्यक्रम में एस.एस.वी.रामकुमार,डायरेक्टर,आईओसी (सेवानिवृत्त) ने पर्यावरण पर अपनी बात रखी। महाराणा प्रताप शाखा संघ स्थान पर सिकंदर और उदय कुशवाह के साथ उद्योगपति अनंत कौशिक ने भी पर्यावरण के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इन सभी कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया और संघ के सेवा कार्यों की सराहना की।

  • Related Posts

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    Spread the love

    Spread the love15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर दी बच्चों के साथ बांटी खुशिया फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीवाली इस बार खास अंदाज में…

    Continue reading
    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद 16 अक्तूबर | आज एनआईटी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी एयरफ़ोर्स रोड स्तिथ सँजोग गार्डन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) सममस्त बिजली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल