फरीदाबाद के संवेदनशील इलाकों में जलभराव रोकने के लिए प्रशासनिक सतर्कता निरंतर जारी

Spread the love

 

– पल्ला इस्माइलपुर रोड हरकेश कॉलोनी, सेक्टर- 28, 29, 37, अशोका एन्क्लेव, नेहरू कॉलोनी, एनआईटी -03, सहित कई क्षेत्रों में रविवार को चला विशेष अभियान

 

फरीदाबाद, 15 जून। मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं तथा नालों की सफाई, जाम पाइप लाइनों की मरम्मत एवं जल निकासी के रास्तों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पल्ला इस्माइल पुर रोड हरकेश कॉलोनी, सेक्टर- 29, सेक्टर- 28 स्थित राजेंद्र कॉलोनी, रजिंदर सिंह मार्किट, पल्ला चौक तिलपत रोड, मैन मार्किट सेक्टर- 37, मैन बाँध मार्ग संजय कॉलोनी, सेक्टर- 37 अशोका एन्क्लेव, नेहरू कॉलोनी सेक्टर- 49, एनआईटी -03, सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में नालों की सफाई और ड्रेनेज प्वाइंट्स को अवरोधमुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान जलभराव की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।

उपायुक्त (डीसी) ने बताया कि इस दिशा में बहुपरतीय कार्य योजना को अमल में लाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रमुख नालों की समयबद्ध सफाई, अतिक्रमण हटाने, पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि तथा जल निकासी प्रणाली को सुचारू करने जैसे अहम कदम शामिल हैं।

डीसी ने जानकारी दी कि सफाई के कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। जिन स्थानों पर अवैध निर्माणों के चलते जल निकासी बाधित हो रही थी, वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से की जा रही है। प्रशासन ने मानसून से पहले तैयारियों को पुख्ता करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एचसीएस स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निर्णय ले रहे हैं।

डीसी ने यह भी बताया कि कई पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाई गई है। जिन पंपों की स्थिति खराब पाई गई, उनकी समय पर मरम्मत या अदला-बदली की जा चुकी है ताकि बारिश के दौरान जल निकासी में कोई बाधा न आए और आपात स्थिति में तत्काल राहत मिल सके। प्रशासन विशेष रूप से शहर के प्रमुख अंडरपास, मुख्य सड़कों और घनी आबादी वाले इलाकों पर नजर रख रहा है। इन क्षेत्रों में जलभराव व ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन फील्ड में जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। जल निकासी संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नालों में कूड़ा-कचरा न डालें और जल निकासी व्यवस्था को सहयोग प्रदान करें। यदि कहीं जलभराव या रुकावट की स्थिति बनती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। डीसी ने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही इस दीर्घकालिक समस्या का स्थायी समाधान संभव है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन