फरीदाबाद। विश्व योग दिवस के मौके पर शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन ने इटली मिलान में अपनी योग क्रियाओं से ना केवल वहां के लोगों को अपनी और आर्कषित किया ब्लकि उन्हें योग के महत्व को भी समझाया। उन्होनें बताया कि योग दिवस की शुरुआत 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखने के साथ की थी। जिसके बाद दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। आशीष जैन ने बताया कि योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। आशीष जैन ने बताया कि योग शरीर,मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेन बनाने का एक साधन है। योग स्वास्थय के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)