फरीदाबाद | लगातार बदलते मौसम, बारिश एवं उमस भरी गर्मी के बावजूद फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। सोमवार को बारिश के दौरान जिले के सभी प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा शहर में कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई को बल्लभगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ब्रेज़ा कार तेज गति से आ रही थी, जो अचानक ब्रेक लगाने के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान कार की चपेट में एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे बाइक सवार को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी ASI नरेंद्र एवं कॉन्स्टेबल बबली अपने स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था शीघ्र ही बहाल कर दी गई और किसी प्रकार का लंबा जाम नहीं लगने दिया गया।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस लगातार आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कार्यरत है। बारिश हो या धूप, ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर मौजूद रहकर नागरिकों की सहायता एवं यातायात प्रबंधन का दायित्व निभा रहे हैं।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि मानसून के दौरान विशेष सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, गति पर नियंत्रण रखें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)