नई दिल्ली, 4 जून। भारत और Laos के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी नई दिल्ली के India International Centre में आयोजित ‘इंडियन पर्सपेक्टिव ऑफ लाओस’ कला प्रदर्शनी ने दोनों देशों की सांस्कृतिक मित्रता और आपसी संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान की। लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के दूतावास ने Gallery Shri Arts के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का क्यूरेशन प्रसिद्ध कला विशेषज्ञ Jitendra Padam Jain ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाओ पीडीआर के विदेश मंत्रालय के उप मंत्री Anouparb Vongnorkeo तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (दक्षिण प्रभाग) के अपर सचिव Prashant Agrawal रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने भारत-लाओस संबंधों की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत बनाने में कला की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रदर्शनी में भारत एवं विभिन्न देशों के कलाकारों की रचनात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया गया। इन कलाकृतियों में कल्पना, स्मृतियों और भावनाओं की अभिव्यक्ति को बिना किसी निर्धारित विषय के कैनवास पर उकेरा गया। प्रत्येक चित्र ने भारत और लाओस के बीच मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय जुड़ाव की अनूठी व्याख्या प्रस्तुत की।
उद्घाटन समारोह में राजनयिक समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। आसियान देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और वरिष्ठ राजनयिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी अवधारणा और प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर HTIS Telecom से मनु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रख्यात कलाकार Annakush B. Sharma ने अपने संबोधन में कहा, “कला कूटनीति का सबसे कोमल और प्रभावशाली माध्यम है। कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से ऐसे पुल निर्मित करते हैं, जहां से संवाद, विश्वास और मित्रता की शुरुआत होती है। यह प्रदर्शनी भारत और लाओस के बीच सात दशकों से कायम भरोसे तथा उन साझा कल्पनाओं का उत्सव है, जो देशों और संस्कृतियों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं।”
कला प्रेमियों, संग्रहकर्ताओं और आम दर्शकों ने प्रदर्शनी को भरपूर सराहना दी। प्रदर्शनी ने न केवल भारत-लाओस संबंधों की 70 वर्षीय यात्रा को रेखांकित किया, बल्कि सांस्कृतिक कूटनीति के माध्यम से दोनों देशों के बीच भविष्य में और अधिक सहयोग की संभावनाओं को भी मजबूत किया। यह आयोजन वर्षगांठ समारोहों की एक सफल और यादगार शुरुआत साबित हुआ।

