फरीदाबाद, 10 जून | जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलगुरु ने प्रो राजीव कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की विकासात्मक पहलों, शैक्षणिक प्रगति एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया।

बैठक के दौरान कुलगुरु ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे आधारभूत संरचना विकास, भविष्य उन्मुख कौशल विकास पहलों, उद्योगोन्मुखी शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा नवाचार एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में वर्तमान में प्रगति पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं नई परियोजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया तथा मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर कुलगुरु ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक फ्रेमयुक्त प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की। यह भेंट राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जे.सी. बोस विश्वविद्यालय को प्रदेश का एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान बताते हुए इसके विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)