फरीदाबाद। भारत विकास परिषद, नारायण शाखा द्वारा सेक्टर-35, फरीदाबाद स्थित डॉ. अरविंद हार्ट क्लिनिक में एक नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंघल द्वारा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर टेस्ट, एचबी-ए1सी, ब्लड प्रेशर (बीपी) सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।

नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप प्रात: 9:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, नारायण शाखा के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजीव पबरेजा,प्रमोद वर्मा, विनीत गुप्ता,पंकज सक्सेना, देवेंद्र अग्रवाल(देबू),दिनेश शर्मा, रमेश गोयल, विनय परासर, श्रीमती अनुभा रेड्डी, श्रीमती रुचि सक्सेना, हेमंत वर्मा, डॉ. राम मूर्ति अग्रवाल, डॉ. मधु अग्रवाल, राम, लोकेश शर्मा एवं डॉ. वंदना सिंघल सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

शाखा पदाधिकारियों ने डॉ. अरविंद सिंघल एवं उनकी टीम का इस जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल, उपयोगी एवं लाभकारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)