-केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लगभग 1.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
-फरीदाबाद-पलवल क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास : कृष्णपाल गुर्जर
-आगामी विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की


पलवल, 17 मई। 
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, त्याग, तपस्या, वीरता एवं धर्म रक्षा के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या समाज के नहीं होते, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे और उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा धर्म की स्थापना का प्रतीक है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को गांव मांदकोल में शिव मंदिर के निकट आयोजित भगवान परशुराम भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से अनुशासन, साहस, निष्ठा और त्याग की प्रेरणा लेनी चाहिए।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण किया, जिसमें परशुराम भवन, गांव के अंदर के विभिन्न रास्तों, विलेज नॉलेज सेंटर तथा बघेल धर्मशाला शामिल हैं।

भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शक्ति का प्रयोग सदैव समाज की रक्षा और कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने महान कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शक्ति और संयम का संतुलन ही सच्ची वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और धर्म रक्षा का अद्भुत उदाहरण है। उनके आदर्श हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से संस्कार, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना सीखनी चाहिए, ताकि समाज और देश मजबूत बन सके।

फरीदाबाद-पलवल क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-बड़ौदा-मुंबई एक्सप्रेसवे, रेलवे अंडरपास, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण, सडक़ संपर्क और जेवर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार तथा फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा रेल परियोजना पर भी कार्य होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देते हुए अपने सांसद कोष से गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

बहादुरी दिखाने वाले युवक का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गत दिनों आगरा नहर में डूब रहे बच्चे की जान बचाने वाले गांव मांदकोल निवासी राजेंद्र पुत्र उदयलाल को बहादुरी के कार्य के लिए सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य : विधायक हरेंद्र सिंह
इस अवसर पर होडल के विधायक हरेंद्र ङ्क्षसह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में बनने वाले हाईवे, अंडरपास और बड़ी परियोजनाएं विकास की नई पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने बिना किसी भेदभाव के हर गांव और हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है तथा क्षेत्र की आवाज को देश और संसद तक मजबूती से पहुंचाया है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने आयोजन स्थल पर केंद्रीय राज्य मंत्री का फूलमालाओं एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, वरिष्ठï भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा, सरपंच पिंकी कौशिक, ललित कौशिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पंडित विनोद शर्मा, वीरपाल दीक्षित, महेंद्र भड़ाना, पंडित अमन भारद्वाज, शंभू पहलवान, भगत सिंह घुघेरा, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)