फरीदाबाद में कांग्रेस फिर से खड़ा करेगी मजबूत संगठन : मनिकम टैगोर

Spread the love

 

संगठन सृजन अभियान व जिलाध्यक्ष चयन को लेकर सांसद ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित

फरीदाबाद। एआईसीसी से फरीदाबाद जिले के ऑब्र्जवर एवं लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में कांग्रेस संगठन को पुन: मजबूती से खड़ा करने की कवायद शुरु हो चुकी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे और राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशानुसार कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से रायशुमारी की जाएगी और सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा। सांसद मनिकम टैगोर मंगलवार को संगठन सृजन अभियान व जिलाध्यक्ष चयन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई टूरिज्म में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुपसे कांग्रेस जिला फरीदाबाद प्रभारी विरेंद्र पाल शाह, सह प्रभारी सुधीर चौधरी, सह प्रभारी रोहताश बेदी, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक पं. नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, विजय प्रताप सिंह, पराग शर्मा, रोहित नागर, सुमित गौड़, तरुण तेवतिया, गुलशन बगगा, जितेंद्र चंदेलिया, अनिल कुमार नेताजी, डा. सौरभ शर्मा, राकेश तंवर, ठाकुर राजाराम, गिरीश भारद्वाज, नीरज गुप्ता, धर्मदेव आर्य, सुंदर सिंह, अनीशपाल, रोहित सिंगला, नितिन सिंगला, अनीशपाल, राजेश आर्य, संजय सोलंकी इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि पिछले कई वर्षाे से संगठन के अभाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर कम हुआ है, लेकिन अब कांग्रेस मजबूत संगठन खड़ा करेगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष इत्यादि सभी पदों पर नियुक्तियां होगी और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है, इसलिए संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योगयतानुसार जिम्मेवारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सिलसिलेवार 18 जून को एनआईटी, 19 जून को बडखल, 20 जून को बल्लभगढ, 21 जून तिगांव, 22 जून को फरीदाबाद तथा 23 जून को पृथला विधानसभा वाइज मीटिंग ली जाएगी और कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा किया जाएगा। इसके उपरांत किसान भवन सेक्टर-16 में एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पांच सांसद तथा 37 चुने गए विधायक पुरजोर तरीके से संसद व विधानसभा में जनता की समस्याओं की आवाज को बुलंद कर रहे है। लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सरकार 11 साल सफलता का जश्र बना रही है, लेकिन कितने शर्म की बात है कि फरीदाबाद जैसे जिले के नागरिक अस्पताल के हार्ट सैंटर में जनरल फिजिशियन सैकड़ों लोगों की हार्ट की सर्जरी करके उनके जीवन से खिलवाड़ कर देता है और सरकार व प्रशासन मौन है। इतनी बड़ी गलती सरकार की नाकामी को साफ साफ दर्शाती है। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच किए जाने और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन