खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Spread the love

पिछले 11 साल में सुशासन ने बदली भारत की तस्वीर – राजेश नागर
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों संग पंचकूला में की महत्वपूर्ण बैठक

 

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुंचने की व्यवस्था करें जिससे कि उपभोक्ता को कोई दिक्कत पेश नहीं आए।
मंत्री राजेश नागर ने मीडिया को बताया कि खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं लेकिन मौजूद अन्य शिकायतों को दूर करने के लिए भी आज हमने बैठक की है। उन्होंने बताया कि इस महीने का राशन 30 मई तक सभी डिपो में पहुंच चुका था, केवल दो प्रतिशत दुकानों में किसी कारण से आपूर्ति में बाधा आई है। उसे भी हम जल्द ही दूर कर लेंगे।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राशन डिपो पर पूरा राशन एक साथ पहुंचे, जिससे कि उपभोक्ता को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। नागर ने कहा कि कई बार आपूर्ति न होने के कारण अनाज और तेल अलग-अलग समय पर पहुंचता है, जिससे उपभोक्ता को कई बार राशन के लिए चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने सभी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वह नियमित आधार पर सभी डिपो का निरीक्षण करें और उसकी मासिक आधार पर रिपोर्ट विभाग में जमा करें। उन्होंने कहा कि तय करें कि गरीबों को उसका राशन समय पर और पूरा मिले, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि विभाग को पता चला कि करीब चार लाख राशन कार्ड धारकों ने कभी राशन नहीं लिया है। इसके बाद उनकी जांच कर रद्दीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि 2014 के बाद का भारत विकास की राह पकड़ चुका है। आज आप तमाम क्षेत्रों में 2014 से पहले और 2014 के बाद की व्यवस्थाओं की सूची बनाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के विकास को देखकर खुश होंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश में 150 एयरपोर्ट, 24 एम्स के साथ-साथ हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। वहीं किसानों के मुआवजे की व्यवस्था को सरल किया गया है। इसके साथ-साथ रोड और रेलवे की कनेक्टिविटी को मजबूती दी गई है, जिससे आज भारत दुनिया में आर्थिक रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 2014 से पहले यह 11 में स्थान पर हुआ करता था।
उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी आज मेडल टैली में बहुत उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उसके पीछे हमारी सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं भी सहयोगी हैं। इनमें नए स्टेडियम, व्यायामशाला और अच्छे कोच की व्यवस्था करना भी शामिल है। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त निदेशक जगदीप ढांडा, संयुक्त निदेशक डॉ अनीता खरब एवं डॉ मेघना कंवर, संयुक्त नियंत्रक खाद्य यशवीर दलाल सहित सभी जिलों के खाद्य आपूर्ति अधिकारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे