फरीदाबाद, 22 जून। फरीदाबाद डाकघर अधीक्षक रामआसरे यादव ने बताया कि डाक विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर रेडियो जिंगल अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को डाक जीवन बीमा योजनाओं की विशेषताओं, लाभों एवं विश्वसनीयता के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत डाक जीवन बीमा (पीएलआई) से संबंधित रेडियो जिंगल 15 जून 2026 से विभिन्न निजी एफएम रेडियो चैनलों पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) संबंधी जिंगल का प्रसारण 15 जून 2026 से आकाशवाणी (एआईआर) के माध्यम से किया जा रहा है। यह प्रचार अभियान मार्च 2027 तक जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत पीएलआई संबंधी जिंगल प्रत्येक माह के प्रथम 10 दिनों तथा आरपीएलआई संबंधी जिंगल प्रत्येक माह के प्रथम 7 से 8 दिनों तक प्रसारित किए जाएंगे।

डाकघर अधीक्षक रामआसरे यादव ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे डाक विभाग की सुरक्षित, भरोसेमंद एवं किफायती बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं तथा बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं। योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक अपने निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकते हैं अथवा डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)