डीसी विक्रम सिंह ने आधार और परिवार पहचान पत्र केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जनता से लिया फीडबैक

Spread the love

– आमजन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें: डीसी

फ़रीदाबाद, 10 जून | जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय में स्थित आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र (फ़ैमिली आईडी) केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर प्रदान की जा रही सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए , निरीक्षण के दौरान, उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्रों पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से एलईडी स्क्रीन, एयर कंडीशनर (एसी) और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आगंतुकों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीसी विक्रम सिंह ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए बार-बार केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द और कुशलतापूर्वक किया जाए।

निरीक्षण के दौरान, डीसी विक्रम सिंह ने केंद्रों पर आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा,और विशेष रूप से इस बात की जानकारी ली कि कर्मचारी समय अनुसार काम कर रहे हैं , इस निरक्षण का उद्देश्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन आमजन को बेहतर और भ्रष्टाचार-मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा