– विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी

 

 

फरीदाबाद, 10 जून | जिला उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत फरीदाबाद जिले में घोषित हुई तथा चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, एफएमडीए, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डीसी विक्रम सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी लंबित परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी विभाग का कार्य बिना किसी वैध कारण के लंबित पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध मुख्यालय को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी।

उपायुक्त ने छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवाओं की प्रगति, प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों, तथा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक पैरा स्पोर्ट्स सेंटर की बनाने, जेसी बोस विवि परिसर के नए परिसर संबंधित अपडेट, सुरूरपूर लिंक रोड निर्माण, पल्ला सेहतपूर सड़क चौड़ीकरण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परियोजनाओं के लिए उच्च स्तर से अनुमोदन या स्वीकृति आवश्यक है, वे मामले तुरंत जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए जाएं, ताकि राज्य या केंद्र स्तर पर आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मुख्यमंत्री घोषणाओं से सीधे लाभ दिलाना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

डीसी विक्रम सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी लंबित कार्यों की स्थिति रिपोर्ट प्रशासन को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है।

बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)