— चंदावली, अज्जी कॉलोनी बल्लभगढ़ व भूड़ कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

फरीदाबाद, 30 अप्रैल । जिले में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा दहेज निषेध एवं घरेलू हिंसा के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव चंदावली, अज्जी कॉलोनी बल्लभगढ़ तथा भूड़ कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रमों में दहेज निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही महिलाओं और स्थानीय निवासियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा का न तो समर्थन करेंगे और न ही इसे होने देंगे।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं तथा प्रशासन के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)