फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 12 घंटे में हत्या करने वाले दो आरोपियों को किया काबू

Spread the love

इस्माईलपुर एमसीडी टोल नजदीक शराब ठेका के पास गोलियां मारकर की गई थी सूरज की हत्या

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त, सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार सफलता प्राप्त कर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गत रात पुलिस चौकी नवीन नगर के क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी रोहन उर्फ गुल्लू व आकाश को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष वासी शिवम कॉलोनी इस्माईलपुर फरीदाबाद ने पुलिस चौकी नवीन नगर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे सूरज उम्र 26 साल की सुखराज, गुल्लू, आकाश, अन्नू भड़ाना, आकाश भड़ाना, लखन राजपूत, साहिल व अन्य लोगों ने मिलकर प्लानिंग बनाकर 17 मई को रात के समय शराब ठेका इस्माइलपुर नजदीक दिल्ली एमसीडी टोल टैक्स के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जिस पर अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 12 घंटे में आरोपी रोहन अवाना उर्फ गुल्लू (25) व आकाश अवाना (26) वासी गांव बसंतपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं। मृतक सूरज, देवेंद्र वासी बसंतपुर के साथ काम करता था। देवेंद्र व आरोपियों का वर्ष 2017 में झगड़ा हुआ था। मृतक सूरज, आरोपियों को गाली गलौज देने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी। आकाश का दिल्ली जैतपुर में ओयो होटल है तथा रोहन गांव में ही दूध की डेरी का काम करता है।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव