प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स-2025 का आयोजन 19 से 24 मई तक

Spread the love


-पलवल में हुए ट्रायल में हरियाणा की ओर से 8 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी पलवल के हुए शॉर्टलिस्ट
-चयनित खिलाड़ी प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 के लिए बीच कबड्डी में करेंगे प्रतिभागिता
पलवल, 16 मई।
 खेल विभाग पलवल की कार्यकारी अधिकारी एवं कुश्ती प्रशिक्षिका सुदेश कुमारी ने बताया कि प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स-2025 के लिए बीच कबड्डी खेल का आयोजन 19 से 24 मई 2025 तक डीआईयू यूटी ऑफ दादर एंड नगर हवेली एंड दमण एवं दीव में किया जा रहा है। इससे पूर्व विभागीय आदेशानुसार 13 मई 2025 को आगरा चैक के नजदीक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बीच कबड्डी खेल में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले विभिन्न खिलाडिय़ों का फाइनल चयन किया गया।
पुरूष खिलाडिय़ों में मोनू पुत्र बिजेंद्र सिंह, साहिल पुत्र आजाद, हर्ष पुत्र संजय, दीक्षित पुत्र सतीष कुमार, चिंटू पुत्र प्रदीप, विजय कुमार पुत्र विकास कुमार, बादल पुत्र रवीदत्त और मोनू कुमार पुत्र कंवरपाल शामिल हैं। वहीं महिला खिलाडिय़ों में रेणु पुत्री बलजीत, राम भतेरी पुत्री राजेश, राखी पुत्री सहदेव, पूनम पुत्री महावीर, प्रियंका पुत्री विरेंद्र, प्रवीण पुत्री कुलदीप, स्वीटी पुत्री जयबीर सिंह और स्नेहा पुत्री सतीश कुमार खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के 8 खिलाडिय़ों में से 3 खिलाड़ी पलवल के शॉर्टलिस्ट हुए है। इन 8 खिलाडिय़ों में से 06-06 खिलाड़ी प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 के लिए बीच कबड्डी के लिए हरियाणा राज्य की ओर से प्रतिभागिता करेंगे। यह जिला पलवल के लिए बहुत गर्व की बात है। इन सबका पूरा श्रेय खेलमंत्री हरियाणा गौरव गौतम को जाता है।

  • Related Posts

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    Spread the love

    Spread the love -शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन -बाबा महाकाल की रसोई मानव सेवा का एक…

    Continue reading
    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 ब्रांच का 13वां फाउंडेशन डे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 ब्रांच में 13वें फाउंडेशन डे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल