पर्यावरण प्रेमी पार्षद ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बल्लबगढ़, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर फरीदाबाद महानगर भाजपा पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मनोनीत पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक पौधा मां के नाम लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
पार्षद जसवंत सैनी ने अपने बड़े बुजुर्र्गो और भाइयों के साथ फलदार और छायादार पौधे लगाकर, जूठ के थैले व पौधे वितरित किए। पौधारोपण के पश्चात सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी के इस दौर में पौधारोपण ही भविष्य की पीढिय़ों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश है। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छ और हरित फरीदाबाद और हरियाणा के सपने को साकार करना है और फरीदाबाद महानगर पर्यावरण प्रकोष्ठ पूरे जिले में इस तरह के अभियान चलाता रहेगा ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और हम अपनी आने वाली पीढिय़ां को शुद्ध वायु और अच्छा वातावरण दे सके। इस पौधा रोपण में स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़़चढ़ कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे न केवल अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे बल्कि लगे हुए पौधों का भी पालन पोषण करेंगे और उन्हें वृक्ष बनाएंगे।
इस मौके अमर रघुवंशी, हरीश, रामकुमार, संजय सैनी, पृथ्वी सिंह, कपिल, नारायण सैनी, सुनील पवार, मुकुल, विशाल, हर्ष सैनी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

