फरीदाबाद। लोगों में जैसे जैस स्वास्थय को लेकर जागरूकता बढ़ रही है,जिम के प्रति उनका रूझान भी उतनी तेजी से बढ़ रहा है इसलिए युवाओं को चाहिए कि वो खान पान के साथ साथ कसरत पर भी विशेष ध्यान दें। यह बात वार्ड-27 के समाजसेवी रामकुमार भड़ाना ने इस्माईलपुर रोड़ (एम.आर गार्डन) स्थित सांई फिटनेस जिम के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों से कही। इस मौके पर इलाके के गणमान्य नागरिक जिनमें मुख्य रूप से सुनील भड़ाना,रवि भड़ाना,जोर सिंह नागर,प्रवीन नागर,चरण सिंह अवाना,वीरेन्द्र पायला,दीपक नागर,रमेश पायला,गौरव लाला,अमन भड़ाना,सुनील ठाकुर,निक्की ओझा,नवाब सिंह,रोनू,सन्नी,कमल,उमंग,प्रि
कार्यक्रम में पहुंचने पर सबसे पहले रामकुमार भड़ाना का जिम संचालको ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत रामकुमार भड़ाना ने जिम का अवलोकन किया और वहां रखी एक एक आध्ुानिक मशीन के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होनें वहां रखी साईकिल भी कुछ देर चलाई और नए जिम की शुभकामनाएं दी। रामकुमार भड़ाना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह जिम जल्दी ही बहुत ज्यादा ख्याति प्राप्त करेगा और युवाओं में इसकी सदस्यता लेने के लिए होड़ मचेगी। उन्होनें कहा कि कसरत करके हम अपने शरीर को ताकतवर तो बनाते ही है साथ ही साथ हमारा मस्तिष्क भी तरोताजा होता है। उन्होनें कहा कि आज जिम की जरूरत इसलिए भी बढ़ गई है क्योकि रोजमर्रा की जिन्दगी में शरीरिक क्रिया-कलाप बेहद कम हो गए है। रामकुमार भड़ाना ने कहा कि आज के दौर में अधिकतर युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे है। ना उन्हें समाज की चिन्ता है ना देश की, लेकिन जिम संचालकों ने आधुनिक उपकरणों से सुसजिज्त जिम खोलकर युवाओं को नई राह दिखाई है। युवा अपने कीमती समय को बर्बाद करने की बजाय यहां आकर दिल लगाकर मेहनत करें फिर देखें की समाज के साथ साथ वह देश के लिए वे कितने कारगर साबित होते है।

