क्रेडिट कार्ड से प्रोटेक्शन सर्विस हटाने के नाम पर 45,000/रुपये की ठगी

Spread the love

साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद |  बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर 62 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से काल आया। जिसने खुद का परिचय ICICI क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर के रुप में दिया तथा कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर प्रोटेक्शन सर्विस लगी हुई है, जिसका चार्ज 2,499/- रूपये प्रति माह है यदि सर्विस नही लेना चाहते तो इसे हटा दें। जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे यह सर्विस हटानी नही आती। जिसके बाद ठग ने शिकायतकर्ता को ICICI आनलाइन मोबाइल सर्विस एप डाउनलॉड करने व उस एप में अपनी कार्ड की डिटेल व जन्म तिथि भरने को कहा। इसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 45000/- रुपये कट गए। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आऱोपी फुरकान हुसैन(28) व कफिल अहमद(29) वासी विष्णु गार्डन नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है। फुरकान हुसैन ठगी के लिए कॉल करता है तथा कफिल अहमद लिंक के जरिए क्रेडिट कार्ड का एक्सेस लेकर ऑनलाइन शापिंग करता है। फुरकान हुसैन 10वीं पास है वहीं कफिल अहमद बारहवीं पास है, कफिल की अपनी फर्नीचर की दुकान है।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव