फरीदाबाद |  बता दें कि फरीदाबाद पुलिस की चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में क्रांइम ब्रांच DLF व क्रांइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीमों ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 बैटरियां बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच DLF की टीम ने विकास भघेल वासी हरिनगर जैतपुर दिल्ली को 2 चोरी की बैटरी सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं क्रांइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने रोहित व गौरव को 3 चोरी की बैटरी सहित चंदावली पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित विकास भघेल नशा करने का आदी है तथा नशा पुर्ति करने के लिए उसने आगरा कैनाल रोड नया पुल पल्ला के पास खडी बसों से बैटरियां चुराई थी।

वहीं आरोपित रोहित व गौरव ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने मिलकर सेक्टर 16 से 7 गाड़ियों की बैटरी चुराई थी। आरोपियों से 3 बैटरी व वारदात में प्रयोग ऑटो को बरामद किया है।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *