फरीदाबाद में “ऑपरेशन शील्ड” के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

– डीसी विक्रम यादव ने कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निरीक्षण कर परखी तैयारियां

फरीदाबाद, 31 मई | आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज फरीदाबाद जिला में “ऑपरेशन शील्ड” के अंतर्गत एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास जिले के दो प्रमुख प्रतिष्ठानों — एयरफोर्स स्टेशन और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उच्च स्तरीय मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करना तथा संबंधित विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने पूरे अभ्यास का ऑनलाइन निरीक्षण कंट्रोल रूम से किया और विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन करते हुए विभागों की कार्यप्रणाली, समन्वय व्यवस्था तथा नागरिक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

डीसी विक्रम सिंह ने मॉक ड्रिल के बाद बताया कि आपदा किसी पूर्व सूचना के बिना आती है, ऐसे में प्रत्येक विभाग को सतर्क और तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने मॉक ड्रिल की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे अभ्यास न केवल प्रशासन की तात्कालिक प्रतिक्रिया क्षमताओं को परखते हैं, बल्कि नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण एवं मूल्यांकन, प्रशासनिक निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाता है तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाता है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन