इस वर्ष 20,000 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक, 400 के करीब महिलाओं को रात के समय सुरक्षित पहुंचाया घर

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है, जिस सम्बन्ध में महिला विरुद्ध अपराधों में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्रता से कार्रवाई की जा रही है, साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, नये कानून व पुलिस की सहायक कार्यप्रणाली बारे जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के चलते गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महिला विरुद्ध अपराधों में 7 % की कमी दर्ज की गई है, जघन्य अपराध जैसे POCSO के 41 मामले व बलात्कार के 18 मामलों की कमी आई है। मनचलों पर भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इस वर्ष अब तक 100 के करीब मनचलों पर महिला पुलिस व लोकल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2024 में फरीदाबाद में 300 हॉटस्पॉट व 154 हॉट रूट चिन्हित थे, जिन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपस्थिति व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जिसके फलस्वरुप वर्ष 2025 में 136 हॉटस्पॉट व 90 हॉटरूट ही रह गये हैं, जिन पर भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा महिलाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इस वर्ष फरीदाबाद पुलिस ने 240 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर 20,000 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया है, 7000 से अधिक महिलाओं को डायल 112 एप व ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं की असुविधा व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10000 से अधिक महिलाओं से एरिया सर्वे फॉर्म भरवाये गये हैं, जिनका विश्लेषण कर असुरक्षित व संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष 400 के करीब महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेड डॉट फाउंडेशन संस्था की सहायता से फरीदाबाद जिले के क्षेत्रों के सर्वे कराये गये व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी कराया गया। वर्तमान में फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन में प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियों की एक-एक टीम गठित की गई है, जिनके द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। महिला सुरक्षा के मध्यनजर फरीदाबाद पुलिस की वेबसाइट faridabad.haryanapolice.gov.in पर Women Safety Feedback Form का लिंक डाला हुआ है, जहां पर महिलाएं अपने घर, पड़ोस, बाजार सार्वजनिक स्थल व कार्य स्थल के बारे अपना फीडबैक देती हैं, जिसका विश्लेषण कर महिला सुरक्षा के लिए कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)