शरणागत की रक्षा करने के लिए संकल्पित हैं भगवान – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

Spread the love

संतों के रूप में भगवान स्वयं मानव को राह दिखाने आते हैं
श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम के साथ मनाई गई होली

फरीदाबाद | सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान अपने शरणागत की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। उन्होंने स्वयं वचन दिया है कि जो मेरे शरणागत होगा, उसके कुशलक्षेम का ख्याल मैं रखूंगा।


उन्होंने कहा कि भगवान के रूप में गुरु जनों ने हमें बताया कि सेवा करने से इस मानव जीवन से मुक्ति तक की राह आसान हो सकती है, लेकिन सेवा करते समय किसी वस्तु की मांग करना गलत है। अध्यात्म में सेवा करने वाले की निजी मांग नहीं होनी चाहिए। आप ऐसे सेवा करें कि जैसे भगवान ने आपको यही काम सौंपा है। ऐसे व्यक्ति के मन में प्रेम उपजता है और प्रेम परमात्मा के निकट लाता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी आश्रम के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने में अपना सहयोग करें। बता दें कि यहां पर 29 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स की एक मीट रखी गई है जो आश्रम के प्रचार प्रचार में अपना सहयोग देंगे।
इस अवसर पर सुमधुर भजन तत्पश्चात आशीर्वाद एवं भोजन प्रसाद पाकर भक्तों ने प्रस्थान किया। आश्रम के बाहर भी पूरा दिन अनेक प्रकार के लंगर चलते रहे। वहीं जयपुर से आए मशहूर गायक संजय पारीक और लोकेश शर्मा ने भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया।
कार्यक्रम में पहुंची फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि वह आश्रम वर्षों से आती हैं और यह आश्रम सभी को उनकी मनोवांछित इच्छाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिताजी के साथ भी आश्रम आती रही हैं और हाल में भी अनेक बार आश्रम आई हैं । यह आश्रम दिव्य है। उनके साथ उनके पति एवं भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी और भाजपा जिला फरीदाबाद अध्यक्ष राजकुमार बोहरा सहित अनेक नवनिर्वाचित पार्षद भी आश्रम में माथा टेकने पहुंचे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveसमाज को डॉक्टरों की भूमिका और उनके मानसिक स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की की अपील    फरीदाबाद, 30 जून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्रेटर…

    Continue reading
    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    Spread the love

    Spread the love  – फरीदाबाद में कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा   फरीदाबाद, 30 जून। हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुषों की गौरवगाथा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

    धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर