बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक ,शैक्षणिक, रोटरी एवं नागरिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यक्रम में पहुंचने पर धर्मपाल यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल चौकर , संदीप टोनगर चेयरमैन तथा चेयरमैन धर्मपाल यादव के सुपुत्र दीपक यादव सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, प्रमोद राणा ,चेयरमैन MSME वीर भान शर्मा , भारत विकास परिषद शाखाओं के प्रधान योगेश बंसल, राम भारद्वाज, Hpsc स्टेट प्रेसिडेंट सुरेश चंद्र, Educator क्लब के प्रेसिडेंट रमेश डागर, बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चंदर सैन शर्मा रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हरि किशन गोयल, विभिन्न आरडब्ल्यूए, तथा आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चाय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बल्लभगढ़ शहर सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुलभ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

आरती राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए चेयरमैन धर्मपाल यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फरीदाबाद की मेयर, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, रोटरी क्लबों तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि आरती राव जी का कार्यक्रम में उपस्थित होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)