हरियाणा के किसान परेशान, मुख्यमंत्री घूम रहे जापान –  दुष्यंत चौटाला

Spread the love

 

 

किसानों पर बाढ़ और बेमौसम बरसात की दोहरी मार पड़ी हैमुआवजा दे सरकार – दुष्यंत चौटाला

 

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ हैउसका मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं नमी के नाम पर किसानों को होने वाले नुकसान पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत नमी का प्रतिबंध हटाकर किसानों से धान खरीदना चाहिए। सोमवार को वे अंबाला में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

 पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं हैवे तो तीन दिन के लिए जापान चले गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जापान तो पूर्व सीएम मनोहर लाल भी गए थे और उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बात कही थीलेकिन एक रुपए का निवेश नहीं आया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नायब सैनी घूमने के लिए जापान गए है जबकि उन्हें हरियाणा में धरातल पर उतरकर किसानों की सुध लेनी चाहिए। साथ ही खराब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। 

 पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज किसानों को दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ और अब पक्की पकाई फसल पर बेमौसम बरसात से भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को ही मुआवजा नहीं दे पाई है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कि भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करती हैलेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश में होने वाली धान और बाजरे की फसलों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मंडियों का दौरा करेंगे।

  • Related Posts

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    Spread the love

    Spread the love15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर दी बच्चों के साथ बांटी खुशिया फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीवाली इस बार खास अंदाज में…

    Continue reading
    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    Spread the love

    Spread the love    संदीप लाठर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला   चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। रोहतक के जांच अधिकारी एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल