झारखंड की सोहराई कला और खोवर चित्रकला कर रही आकर्षित

Spread the love

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला जहां देश-विदेश के शिल्पकारों के हुनर को विश्वभर में पहचान दिलवा रहा है। वहीं मानव सभ्यता के विकास से जुड़ी संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर रहा है। ऐसी ही प्राचीन सभ्यताओं में से झारखंड की सदियों पुरानी सोहराई कला और खोवर चित्रकारी पर्यटकों के मन को मोह रही है। मेला में बनाए गए झारखंड परिसर में शिल्पकारों और चित्रकारों की कला लोगों के मन को मोह रही है।
झारखंड परिसर में अस्थाई दीवारों को सोहराई कला और खोवर चित्रकारी से काफी आकर्षक बनाया है। सोहराई और खोवर भारत के पूर्वी भाग में, विशेष रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले में प्रचलित दीवार चित्रकला या भित्ति चित्र की आदिवासी विधियां है। इसके अलावा झारखंड के शिल्पकारों द्वारा चित्रकारी से उकेरे गए मिट्टी के बर्तन और अन्य उत्पाद भी पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक झारखंड परिसर में प्रदर्शित किए गए प्राचीन मंदिरों, पार्कों और वन्यजीव अभयारण्य के बारे में भी खूब जानकारी ले रहे हैं। इनमें राधा-कृष्ण मंदिर बंशीधर, भद्रकाली मंदिर, कोलेश्वरी मंदिर, हरिहर धाम, सूर्य मंदिर व पार्श्वनाथ मंदिर व नेतरहाट, चीतों के लिए प्रसिद्ध बेटला नेशनल पार्क, जलसर पार्क, तपोवन आदि के संबंध में झारखंड पवेलियन में विस्तार से प्रदर्शनियों के माध्यम जानकारी दी गई है।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल