फरीदाबाद:- बता दें कि एन.एच.पी.सी. आवासीय परिसर, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपनी गाडी फरीदाबाद से रायपुर भेजने के लिए वी.आर.एल. लॉजिस्टिक्स कम्पनी को ऑर्डर दिया। जिसके लिए उसने कम्पनी को लॉजिस्टिक्स चार्ज और इंश्योरेंस के लिए 13,000/-रू दिये। इसके बाद ठगों ने चालान और तेल डलवाने के लिए शिकायतकर्ता से कुल 45,008 रूपये ऐठ लिये और उसकी गाडी लेकर फरार हो गये। जब उसने दुबारा कम्पनी की मेल आईडी सर्च करके बात की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधडी हुई है उनकी कम्पनी ने ऐसी कोई गाडी ट्रांस्पोर्ट के जरिये नहीं भेजी। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र(26) वासी गांव न्योली कलां जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी, शिकायतकर्ता की गाडी उसके घर से हिसार लेकर गया था। आरोपियों ने DHL लॉजिस्टिक्स नाम से भिवानी में खुद कि फर्म खोली हुई थी तथा जब कोई बडी लॉजिस्टिक्स फर्म आरोपियों कि फर्म को काम ट्रांसफर करती थी तो आरोपी उसमें गडबडी करते थे। मामलें में आरोपी ललित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)