धान घोटाले पर भाजपा सरकार की चुप्पी पर दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल, सीएम से मांगा जवाब

 

चंडीगढ़,  नवंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में धान की खरीद के दौरान बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ियों का मामला उठाते हुए भाजपा सरकार से जवाब मांगा है। दुष्यंत चौटाला ने पूछा कि कुरुक्षेत्र जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) ने किस वजह से इस्तीफा दिया है? उन्होंने कहा कि धान घोटाले को लेकर राज्य सरकार की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। दुष्यंत ने मांग करते हुए कहा कि इस बड़े घोटाले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्थित स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार की ओर से इस घोटाले पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो जेजेपी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही धान घोटाले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक भी करेंगे। मंगलवार को दुष्यंत चौटाला पंचकूला और यमुनानगर दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले उन्होंने जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली का न्यौता दिया और रैली की तैयारियों बारे चर्चा की।

 

किसानों द्वारा गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग का समर्थन करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले गन्ने के दाम किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए तय किए जाते थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने इस बार मिलर्स को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करीब 400 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से गन्ना खरीद रही है जबकि मंडी में लकड़ी का भाव 800 रुपए प्रति क्विंटल है। दुष्यंत ने कहा कि गन्ने से बनने वाले इथेनॉल, चीनी महंगे दामों पर बिकती है, इसके बावजूद भाजपा सरकार किसानों को गन्ने का उचित दाम नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का मजाक बनाने की बजाय गन्ने का उचित मूल्य किसानों को दें। उन्होंने किसान द्वारा गन्ने के न्यूनतम समर्थन बढ़ाए जाने की मांग़ का समर्थन करते हुए कहा कि जेजेपी किसानों के साथ खड़ी है।

 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंने कहा कि जेजेपी जन-जन अधिकार रैली के माध्यम भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जनता को सुनहरे भविष्य के लिए सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि सभी बढ़-चढ़कर महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली में पहुंचे और प्रदेश में बदलाव के लिए मजबूत नींव रखें ताकि आने वाले समय में भाजपा सरकार से मिलकर मजबूती के साथ लड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)