फरीदाबाद| रियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) फरीदाबाद के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधि मंडल कर्मचारियों के मुद्दे पर फरीदाबाद जिले के अधीक्षण अभियन्ता अमित कुमार कम्बोज से मिलने उनके सेक्टर-23 स्तिथ डीएचबीवीएन कार्यालय पहुँचें । जहाँ अधीक्षण अभियन्ता की अनुपस्थिति में सर्कल के सर्कल सुप्रिडेंट टेकचन्द से मिले और उन्हें एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल वर्क्स कमेटी की तरफ से अधीक्षण अभियन्ता को देने वाला नोटिस सर्कल सुप्रिडेंट को सौंपते हुए सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने अपने शब्दों से स्पष्ट कहते हुए बताया कि निगम के अधिकारी अपनी मनमानी के चलते बिजली कर्मचारियों के हितों का हनन करने पर तुले हैं जिसे यूनियन कतई बर्दाश्त नही करेगी । ऐसा ही एक गंभीर मामला अभी हाल ही में ओल्ड फरीदाबाद जोन में देखने को मिला है जिसमे यूनियन दवारा किये गए विरोध प्रदर्शन व एसई फरीदाबाद के हस्तक्षेप के बाद एक्सईएन ओल्ड ने यूनियन को भरोसे में लेकर देवेंदर फोरमैन को उसके मूल ऑर्डर अनुसार सब डिवीजन मथुरा रोड भेजने का समझौता कर भरोसा दिया था । बावजूद इसके कि एक्सईन ओल्ड जानबूझकर के उस देवेंदर फोरमैन को रिलीव नही कर रहा । इसी प्रकरण के चलते तमाम कर्मचारियों में भारी रोष व्यापित हो रहा है । क्योंकि फील्ड में टेक्निकल कर्मचारियों की भारी कमी से महकमा जूझ रहा है और इस देवेंदर फोरमैन के मूल ऑर्डर निगम के एसई एचआर हेड ऑफिस हिसार से होने के बावजूद इस कर्मचारी को फील्ड में नही भेजने को लेकर यह मुद्दा गरमाया हुआ है । इस समझौते पर खुद एसई फरीदाबाद के आदेश रहे थे । लेकिन एसई के आदेशों को एक्सईन ओल्ड अड़ियल रविये के चलते दरकिनार कर बड़े अधिकारी के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं । इन्ही सब बातों पर गुस्साया एचएसईबी वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल एसई फरीदाबाद से मिलने पहुँचा था । अपने ज्ञापन रूपी यूनियन के लेटर पेड पर चेतावनी देते हुए यूनियन नेताओं ने कहा दिया है कि अगर तीन दिन में अपने किये गए समझौते को अधिकारी वर्ग लागू नही करते हैं तो इसके विरोध स्वरूपी निगम के ऐसे अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने को कर्मचारी मजबूर होंगे । जिसकी तमाम जिम्मेदारी एसई फरीदाबाद व एक्सईएन ओल्ड की होगी । इस नोटिस रूपी कार्यक्रम में मदनगोपाल, सोनू गोला, मुकेश शर्मा, अरुण, कुलदीप, सुमेर, सुभाष, मुकेश धतीर, राजेश, धर्मेंदर, भूपराम, नरेंदर, महेंदर, जतिन, परवीन, राजेश, देवेंदर, सतनाम, सुमित, भगीरथ सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने मौजूद रहे ।

