लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का वोट, हर नागरिक 15 जुलाई तक कराएं अपना सत्यापन : कृष्णपाल गुर्जर

सीमा पर सैनिक के हाथ में हथियार और लोकतंत्र में नागरिक के हाथ में मताधिकार सबसे बड़ी शक्ति : कृष्णपाल गुर्जर

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां बना रही हैं हर नागरिक को सशक्त : कृष्णपाल गुर्जर

नायब सैनी सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध, : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद, 02 जुलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्यक है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के हाथ में मताधिकार की शक्ति होना अनिवार्य है। वोट के माध्यम से ही नागरिक अपने हितों की सरकार चुनता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने लोकसभा के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर 15 जुलाई तक अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

संगठनात्मक विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महानगर प्रभारी कमल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कविन्द्र चौधरी, अनुराग गर्ग, फरीदाबाद के सभी पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री गुर्जर ने संगठनात्मक विषयों, संगठन की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और देश का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त नागरिक, समृद्ध भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जन कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को जनता तक पहुँचा कर जन-जन को योजनाओं का लाभ दिलाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।

भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ईमानदारी, पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा ने सेवा, सुशासन और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में किए गए प्रत्येक संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, चिरायु योजना तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की है।

इस अवसर पर पार्षद हरेन्द्र भड़ाना, सुमनबाला, हरी किशन गिरोटी,विनोद भाटी, कर्मबीर बैंसला, अनिल नागर, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, मुकेश शर्मा, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता, राज मदान, वेद प्रकाश, मनोज वशिष्ठ, अश्वनी गुलाटी, प्रवीण चौधरी, गौरव चौहान, राजबाला सरधाना, राजू ठाकुर, भाजपा पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा के बीएलए 1, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल के बीएलए 2, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)