कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-15 में महाराजा अग्रसेन द्वार का किया उद्घाटन

 

फरीदाबाद, अक्टूबर । हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता, सहयोग, भाईचारे और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में समाजवाद, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन के नाम पर निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन और उनके आदर्श सामाजिक समानता, परस्पर सहयोग तथा मानव सेवा की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और सभी के कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और एक समरस, सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि महान ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से परिचित कराने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे कार्यों को सार्थक बनाया जा सकता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसमें आपसी विश्वास, भाईचारा और सभी वर्गों के प्रति सम्मान की भावना हो। महाराजा अग्रसेन के आदर्श हमें यही सिखाते हैं कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)