मंत्री का रणघोष

Spread the love

शब्दों से सेनाएं नहीं चलतीं,
शेर की खाल पहनकर भेड़िए भी गरजते हैं,
मंचों से चीखना आसान है,
पर सरहद की ठंड में हड्डियां चटकाती सच्चाई,
सिर्फ सैनिक का हौसला जानता है।

मंत्री महोदय, आओ सीमा पर,
जहाँ भाषण की नहीं,
बलिदान की भाषा चलती है,
जहाँ न ताली बजती है, न झूठे वादों की फसल लहलहाती है।

तलवार की धार पर राजनीति करना,
नोटों से वोटों तक का खेल खेलना,
यहाँ नहीं चलता,
यहाँ लहू का हिसाब देना पड़ता है,
हर कदम नापकर रखना होता है,
क्योंकि गलती का अर्थ सिर्फ हार नहीं,
सहारा देतीं हड्डियों का चूर होना भी है।

जब खुद की छाती पर बरसें गोलियाँ,
तब ही समझ आता है,
कि कागज़ पर खींची लकीर और सीने पर खिंची गोली का फर्क क्या होता है।

शायद तभी शांति तुम्हारी पहली पसंद बन जाए,
जब तुम्हें भी हथियार थामना पड़े,
और अपने भाषणों के घाव खुद के सीने पर सहने पड़े।

-डॉ. सत्यवान सौरभ —
  • Related Posts

    धर्मेंद्र: एक युग की विदाई, एक हीरो का अमरत्व

    Spread the love

    Spread the love धर्मेंद्र का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि एक युग का शांत हो जाना है। गाँव की मिट्टी से उठकर सिनेमा के आसमान तक पहुँचे…

    Continue reading
    भीतर का दीया

    Spread the love

    Spread the love इस दिवाली माटी का ही नहीं, भीतर का भी दीया जलाएं। घर की सफाई तो हर साल होती है, पर इस बार मैंने मन की भी सफाई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव