भारतीय प्रशंसकों के लिए खास मौका; AFA के साथ साझेदारी में जारी कलेक्शन, प्रत्येक पीस को दिया गया यूनिक एडिशन नंबर
नई दिल्ली, 3 सितंबर। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए उनकी विरासत से जुड़ी यादों को संजोने का खास मौका सामने आया है। भारत के प्रमाणित स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स प्लेटफॉर्म LEGXI ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ साझेदारी में मेस्सी के आखिरी वर्ल्ड कप से जुड़े सीमित संस्करण के हैंड-साइन्ड कलेक्टिबल्स भारतीय प्रशंसकों और कलेक्टर्स के लिए उपलब्ध कराए हैं। मेस्सी ने 31 अगस्त 2026 को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा की थी।
LEGXI और AFA के बीच आधिकारिक लाइसेंसिंग साझेदारी के तहत जारी इस कलेक्शन में मेस्सी सहित अर्जेंटीना की विश्व चैंपियन टीम के प्रमुख खिलाड़ियों से जुड़े प्रमाणित कलेक्टिबल्स शामिल हैं। AFA के अनुसार इन कलेक्टिबल्स पर खिलाड़ियों के हाथ से किए गए हस्ताक्षर हैं और प्रत्येक पीस को व्यक्तिगत रूप से नंबर दिया गया है।

प्रिंटेड नहीं, हाथ से किए गए हस्ताक्षर
LEGXI के मुताबिक कलेक्शन की खासियत यह है कि इसमें शामिल signed memorabilia पर हस्ताक्षर स्वयं खिलाड़ियों द्वारा किए गए हैं। इनमें printed अथवा reproduced signatures का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कलेक्टिबल्स सीमित संख्या में तैयार किए गए हैं और प्रत्येक पीस की अलग पहचान के लिए यूनिक एडिशन नंबर दिया गया है।
LEGXI के आधिकारिक कलेक्शन के अनुसार कुल 84 कलेक्टिबल्स तैयार किए गए हैं। इनमें 24K Gold Collection, La Scaloneta 2026 Edition, Campeones World Cup 2022 Edition और Trinity Collector Set शामिल हैं।
भारतीय कलेक्टर्स में बढ़ रही दिलचस्पी
LEGXI के CEO रुबल गिल के अनुसार भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल से जुड़े कलेक्टिबल्स को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर authenticated और hand-signed sports memorabilia को लेकर कलेक्टर्स की रुचि बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार कुछ विशेष कलेक्टर सेट पहले ही sold out हो चुके हैं, जबकि अन्य कलेक्शन में सीमित संख्या में पीस उपलब्ध हैं।
LEGXI का कहना है कि भारत में स्पोर्ट्स मेमोरैबिलिया का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और प्रशंसक अब केवल अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ऐतिहासिक खेल क्षणों से जुड़ी प्रमाणित यादों को भी अपने संग्रह का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
मेस्सी की विरासत को सुरक्षित रखने की कोशिश
मेस्सी का अंतरराष्ट्रीय करियर 21 वर्षों तक चला। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल किए और टीम को 2022 विश्व कप सहित कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। 2026 विश्व कप के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन हुआ।
LEGXI के अनुसार AFA के साथ यह साझेदारी भारत में आधिकारिक और प्रमाणित स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल संस्थाओं के साथ आधिकारिक साझेदारियों के माध्यम से प्रशंसकों को खेल की ऐतिहासिक उपलब्धियों और खिलाड़ियों की विरासत से जोड़ना है।
LEGXI भारत का प्रमाणित स्पोर्ट्स कलेक्टिबल्स प्लेटफॉर्म है, जो आधिकारिक साझेदारियों के माध्यम से authenticated signed और unsigned sports memorabilia उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। AFA ने भी भारत के लिए LEGXI के साथ अपने आधिकारिक लाइसेंसिंग समझौते की पुष्टि की है।

