तारा नेत्रालय के तत्वावधान में ऊं श्री ब्राह्मण समाज एवं एसएमआर कन्वेंट स्कूल का सराहनीय प्रयास, जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे और दवाइयों का वितरण

 

फरीदाबाद,  2 अगस्त। समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए आज नंगला स्थित एसएमआर कन्वेंट स्कूल परिसर में तारा नेत्रालय के तत्वावधान में ऊं श्री ब्राह्मण समाज एवं एसएमआर कन्वेंट स्कूल के संयुक्त सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 315 लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान 12 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें आगे के उपचार एवं निःशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए तारा नेत्रालय अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे तथा आंखों में डालने वाली दवाइयों का भी वितरण किया गया, जिससे उन्हें बेहतर उपचार का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं। समय पर आंखों की जांच से गंभीर बीमारियों की पहचान संभव हो जाती है और लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

शिविर के शुभारंभ पर तारा नेत्रालय से आए चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम का फूल-मालाओं एवं सम्मान पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों ने चिकित्सकों की सेवाभावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर ऊं श्री ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित विनोद कुमार भारद्वाज, पंडित अवधेश कुमार ओझा, पंडित सुभाष चंद्र सोनक, पंडित नरेंद्र शर्मा (टोनी), पंडित राहुल शर्मा, पंडित अनुराग शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं, एसएमआर कन्वेंट स्कूल के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने शिविर के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्कूल परिसर में मरीजों के पंजीकरण, जांच, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किया गया, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)