फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक  ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होंने भारत में लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, अग्रगामी एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की नींव डाली। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता से पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केन्द्र बिन्दू थे। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू युगदृष्टा, महान स्वतंत्रता सेनानी, महान वकील, कुशल राजनेता, विश्व शांति के अग्रदूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में विकास की नींव डाली, जिसमें किसानों के लिए बांध, नहरें, मजदूरों के लिए कारखाने व मिलों का निर्माण, वैज्ञानिकों के लिए तमाम शोध संस्थान और युवाओं के लिए शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया, जिसे कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि 50 हजार हिंदू-सिख परिवारों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के निर्देश पर फरीदाबाद को नए शहर के रूप में बसाया गया था और हमारे बुजुर्गों ने कड़ी मेहनत से शहर को आगे बढ़ाया और विश्व पटल पर सुशोभित किया।
इस अवसर पर योगेश ढींगड़ा, वेद प्रकाश यादव, उमेश कौशिक, डा. सौरभ शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उनके पूरे परिवार ने भारत की आजादी में अपना अपूर्व योगदान दिया। भारत को आर्थिक रूप से निर्भिक बनाने के लिए भी उन्होंने बहुत अहम योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्यार करते थे, इसलिए उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, वेद प्रकाश यादव, डा. सौरभ शर्मा, उमेश कौशिक, मुकेश डागर, संजय त्यागी, सुनीता फागना, एन.के. शर्मा, सुरेश बेनीवाल, अनुज शर्मा, गौरव ढींगड़ा, पम्मी मान, विकास फागना, देव वशिष्ठ, डा. एच.पी. माहौर, एडवोकेट प्रशांत कौशिक, सुहैल सैफी, संजय सोलंकी, जवाहर ठाकुर, ईशांत कथूरिया,  विधान प्रताप सिंह, जसविन्द्र कौर, बलजीत हुड्डा, महेश चितौडिय़ा, रवि धीमन, राजकुमार यादव, हब्बन खान, मुख्तार सिंह, आजाद कुरैशी, रवि तिवारी, धर्म दत्त, नरेश सरपंच सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)