नोएडा | कवयित्री एवं शायरा आरजू खानाबदोश की पहली इंग्लिश बुक ” पावर्स ओन्ड बाई यू ” का भव्य लोकार्पण समारोह दिनाँक 16 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से होना निश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम नोएडा उत्तरप्रदेश के सेक्टर 122 स्थित डीसेन्ट स्टूडियो में होगा। वहाँ प्रथम सत्र में पुस्तक लोकार्पण होगा और पुस्तक के बारे में चर्चा होगी। तत्पश्चात दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव ने दी है।








