अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर,ओल्ड फरीदााबाद में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर आरडब्लूए पदाधिकारियों,सदस्यों,निवासियों और श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट जिसमें चरण सिंह सैनी,योगेश चावला,सतपाल चौधरी,टेंकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान)टीटू मटके वाला,कृष्ण दत्त शर्मा,किशन शर्मा,अनिल गुप्ता एडवोकेट सचिव,अनिल वर्मा ,धीरज वधवा,सुनील कुमार शर्मा कोषाघ्यक्ष,पिंटू सैनी,प्रेमवीर सिंह राहत, सुनील कुमार एडवोकेट मनोज कुमार,रमेश मेहता,पंडित शिवराम शर्मा एवं सर्वांग योगा की टीम एवं समस्त गुरूद्वारा महावीर नगर महिला मंडल द्वारा वाल्मीकि पार्क में मिलकर योग किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंगला व पार्षद सचिन शर्मा ने भी लोगों के साथ योग किया।  इस मौके पर टोनी पहलवान ने कहा कि  योग एकता का संदेश देता है। योग संस्कृत की युज्ञ धातु से बना है। इसका अर्थ है जोडऩा,मिलाना यानि संगठित करना। व्यक्ति से परिवार,परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र व विश्व तक सबको एक सूत्र में बांधने का काम योग करता है। जब हम योग की प्रक्रियाओं के द्वारा यम नियम का अभ्यास करते हुए अहंणित आगे बढ़ते है तो समाज में एक दूसरे के साथ में मित्रता का भाव बढ़ता है। ईष्या का भाव खत्म होता है। इससे समाज में बहुत ही सुन्दर सामंजस्य स्थापित होता है। योग हमारे जीवन में समता व संयम लाता है। प्यार और करूणा को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)