डॉ. रवि गूगनानी बोले – यह भवन हजारों लोगों के जीवन की रक्षा करेगा

फरीदाबाद। रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-64 स्थित प्लॉट नंबर 8 एवं 9 पर प्रस्तावित “रोटरी ब्लड सेंटर” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आज भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गूगनानी, उद्योगपति एवं ट्रस्टी डॉ. एच.के. बत्रा, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर ब्लड डोनेशन रोटेरियन एच.एल. भूटानी, अध्यक्ष रोटेरियन दीपक प्रसाद एवं  सचिव महेंद्र कुमार मेहतानी ने विधिवत शिलान्यास कर परियोजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में रोटेरियंस एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बताते चले कि रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से रक्तदान, थैलीसीमिया  से पीढ़ित लोगों के लिए एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गूगनानी ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा है और रोटरी ब्लड सेंटर उसी सेवा भावना का एक सशक्त उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह केंद्र रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ थैलेसीमिया एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनेगी।

रोटरी ब्लड सेंटर परियोजना के प्रमुख प्रेरणास्रोत एवं उद्योगपति डॉ. एच.के. बत्रा ने कहा कि यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं बल्कि मानव जीवन बचाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से रोटरी परिवार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और अब अपना अत्याधुनिक ब्लड सेंटर स्थापित कर सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी दानदाताओं, रोटेरियंस एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह सपना वास्तविकता में बदल रहा है।

डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर ब्लड डोनेशन रोटेरियन एच.एल. भूटानी ने कहा कि उन्होंने जो 55 वर्ष पहले जो सपना देखा था वो आज पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि  प्रस्तावित रोटरी ब्लड सेंटर रक्तदान आंदोलन को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं से युक्त यह केंद्र रक्त संग्रहण, प्रसंस्करण एवं वितरण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष (2026-28) रोटेरियन दीपक प्रसाद ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन रोटरी परिवार के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के निर्माण से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग से यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होकर जनसेवा के लिए समर्पित होगी।

इस मौके पर  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 28-29 धीरज भूटानी, एम एल शर्मा, एन डी नागपाल, अरुण बजाज,आरएस गांधी, सतीश गोसाईं, योगेश सचदेवा, संजय वधावन, सुभाष कुमार, जेएस कलसी,सतीश अधलखा, आरसी खंडेलवाल, संजय गुप्ता, मीनू गुप्ता,  गौतम चौधरी, विजय गुप्ता, शशि कांत मुंदड़ा, डॉ. आदित्य भूषण शर्मा, आरबीसी, दिल्ली,जतिंदर अरोड़ा,
नरेश वर्मा, अनिल कुमार राहत,शांति लाल प्रकाश गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, सुरेश अरोड़ा, दीपक ठुकराल, हेमंत शर्मा, वीरभान शर्मा , कृष्ण कौशिक , पवन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)