फरीदाबाद मई | पुलिस साइट सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आदेश एवं डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देश पर एसीपी शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन पर रोड सेफ्टी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में रोड सेफ्टी टीम और ट्रैफिक ताऊ ने आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, YMCA, फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का शीर्षक था “सर सलामत तो घर सलामत”।
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस, अमृता अस्पताल और लाइफ फर्स्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट महत्वता- सुरक्षा के बारे में विशेष रूप से बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने पर जोर दिया गया, दुर्घटना के मामले में संभावित सिर की चोटों से बचाव किया जा सके। अमृता अस्पताल के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर सिर की चोटों के खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर जागरूक किया। ट्रैफिक नियमों की पालना की शपथ दिलाई गई।
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर प्रतिबद्ध है जिसके लिए स्कूल -कॉलेज कंपनी व पब्लिक प्लेस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लग सके। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस रोड सेफ्टी टीम व अन्य संस्थाओं के द्वारा भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)