फरीदाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट द्वारा सेक्टर-15 स्थित क्राउन प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भावना से आयोजित इस अभियान में क्लब के डिस्ट्रिक्ट डीजी रोटेरियन सीए अजीत जालान,रोटेरियन एच.एल भूटानी, ब्लड बैंक अध्यक्ष दीपक प्रसाद, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज मुंजाल, सचिव रोटेरियन पार्थ गुप्ता तथा ए.जी. रोटेरियन नरेंद्र बैंसला का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। शिविर में क्लब सदस्यों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर सीए अजीत जालान ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट रक्तदान के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने की दिशा में क्लब की निरंतर सेवा और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज मुंजाल ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध होना उसके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
क्लब सचिव रोटेरियन पार्थ गुप्ता ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं और इस जीवनदायी सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
ए.जी. रोटेरियन नरेंद्र बैंसला ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सेवा कार्य है, जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद व्यक्ति को मिलता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और रक्तदान अभियान भी इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस अवसर पर अतिथि प्रेम प्रकाश पासीचा एवं एच.एल. भूटानी ने भी क्लब की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि आज का रक्तदान शिविर इस बात का प्रमाण है कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
शिविर के दौरान क्लब के सदस्य रोटेरियन नवीन पसरीचा,चयन पसरीचा,प्रतीक चांदना,उदय मेहता, प्रशांत, प्रतीक, प्रद्युम्न, प्रत्युष और चिराग,सौरभ बजाज सहित अन्य रोटेरियन एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

