समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए संजीवनी साबित हो रहा है समाधान शिविर : डीसी विक्रम सिंह

Spread the love

– समाधान शिविर में डीसी विक्रम सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फरीदाबाद, 2 जून। हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं का समाधान मिल रहा है। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने की। यह शिविर मुख्यमंत्री की “जन-सेवा, समर्पण और समाधान” की सोच को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। उपायुक्त ने विश्वास दिलाया कि यह भरोसा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रशासनिक एवं शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा अनुमोदन, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आपराधिक शिकायतें आदि विषय शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को उपरोक्त में से किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

समाधान शिविर में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, एसपी विनोद कुमार समेत प्रमुख विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल