फरीदाबाद। श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केन्द्र सेक्टर-15ए में भगवान श्री जगन्नाथ के स्नान पूर्णिमा का भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया गया, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को केसी मोहंती,डा. देबाबराला कानानगो,संस्था ेके प्रधान नित्यानंद राऊत,सुभाष नायक,महासचिव अनिल साहू,सुधाशुं शेखर,संदीप बिधुड़ी(प्रतिनिधि केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर),अशोक राऊल,पुरूषोत्तम राऊत,धनेश्वर प्रधान,जेएन बेरिक,बिबेकानन्द प्रधान,प्रदीप नायक,प्रदीपता बिसवाल,प्राण बिहेरा,एडवोकेट पीआर सिक्का,केशव दत्त,सिंघल साहब,अवदेश,एडोकेट भागीरथ शर्मा,समाजसेवी आदेश यादव ने मिलकर स्नान कराया। इस मौके पर हजारों भक्त भगवान जगन्नाथ के भक्ति गीतों और भजन पर खूब नाचे। इस अवसर पर  के सी मोहंती, डा. देबव्रत कानूनगो ने कहा कि ज्येष्ठ माह (मई-जून) की पूर्णिमा के दिन आयोजित होने वाले इस उत्सव में हजारों भक्त दिव्य स्नान के दर्शन के लिए एकत्रित होते हैं।

नित्यानंद राऊत और अनिल साहू ने कहा कि जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा (जिसे देव स्नान पूर्णिमा भी कहते हैं) भगवान जगन्नाथ जी का एक प्रमुख वार्षिक उत्सव है। इस शुभ दिन पर, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है और इसके बाद वे 15 दिनों के लिए एकांतवास (अनसर काल) में चले जाते हैं। यह अनुष्ठान पवित्रता, भक्ति और उल्लास के साथ रथ यात्रा समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है। इस मौके पर आए हुए अतिथियों का मंदिर कमेटी की टीम ने आदर सत्कार भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने श्री भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)