– ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठकों के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

 

फरीदाबाद, 13 जून। 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में दिनांक 7 जून से 20 जून 2026 तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत दिनांक 11 जून 2026 को उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजन किया गया एवं ग्राम वासियों को स्वच्छता के बारे में व व्यवहार परिवर्तन करने हेतु स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के बारे में समस्त खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किये जा चुके है। इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा एवं ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में पड़े हुए कूड़े करकट के ढेरो की सफाई की जाएगी। इस दौरान घरेलू स्तर पर चार प्रकार के कूड़े को घरेलू स्तर पर अलग अलग करने के बारे ग्रामवासियों को जागरूक किया जायेगा तथा सार्वजनिक स्थानो आदि की साफ सफाई कराई जाएगी।

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया की पर्यावरण संतुलन बनाये रखने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए स्वच्छता एवं पौधारोपण करना समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा की प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने जिम्मेदारी समझते हुए अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए एवं अपने आस पास रहने वाले लोगो को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)