राहगीर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक ZO ने सुसाइड करने वाले युवक की बचाई जान

Spread the love

फरीदाबाद मई |  ट्रैफिक पुलिस ZO नरेश अपने टीम के साथ ड्यूटी पर मौजूद था जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचाई। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि नीलम फ्लाईओवर रेलवे पुल पर एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।
सूचना मिलते ही, एएसआई नरेश अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवक रेलवे पुल के ऊपर से छलांग लगाने की तैयारी में था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर सुरक्षित नीचे उतार, मरने से बचाया।
पूछताछ में युवक नावेद ने बताया कि वह कुछ परेशानियों से जूझ रहा था, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला किया। यह भी ज्ञात हुआ कि नावेद ने आत्महत्या का प्रयास करते समय नशा कर रखा था।
एएसआई नरेश ने युवक को समझाया और उसे मानसिक रूप से सहारा दिया। इसके पश्चात, उसके घर वालों को सूचना देकर बुलवाया और नावेद को उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक नावेद के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने एएसआई नरेश और उसकी टीम के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य पर शाबाशी दी

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव