सिन्दूर यात्रा” के माध्यम से मातृशक्ति ने किया वीर सैनिकों को नमन

Spread the love

 

 

महापौर प्रवीण जोशी के संयोजन में हुआ “सिंदूर यात्रा”  का ऐतिहासिक आयोजन

 

फरीदाबाद,  मई। देशभक्ति की भावना और मातृशक्ति के संकल्प का अद्वितीय संगम देखने को मिला फरीदाबाद के सेक्टर-15 में, जहाँ भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करने हेतु जिला फरीदाबाद के धार्मिक, सामाजिक,एवं राजनैतिक संगठनो की महिलाओं के द्वारा “सिन्दूर यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। इस “सिंदूर यात्रा” आयोजन का संयोजन फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी के नेतृत्व में किया गया। इस गरिमामयी यात्रा में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,ओमप्रकाश रक्षवाल,गीता रक्षवाल,वजीर सिंह डागर, मूलचन्द मित्तल,शोभित अरोड़ा,कार्यक्रम की सह संयोजक सीमा भारद्वाज,अल्का भाटिया,अरुणिमा सिंह,पूर्व महापौर सुमन बाला,कुसुम महाजन,राजराणा,मीना पाण्डेय एवं अनेक सामाजिक,धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों की महिलाएँ व स्थानीय निवासी बहनों ने भी यात्रा में विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।

“सिंदूर यात्रा” की शुरुआत सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारे से हुई, जो सेक्टर 15 की मुख्य मार्किट और रिहायशी क्षेत्रों से होते हुए पुनः गुरुद्वारे पर ही सम्पन्न हुई। सैंकड़ों की तादाद में महिलाएँ “कैंडल मार्च” के साथ गीता मंदिर होते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर पहुचें | हाथों में तिरंगा थामे, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता माहौल अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। यात्रा के सपापन पर महिलाओं ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के वीर सैनिकों को नमन किया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य भारत की वीर सेनाओं के अद्वितीय बलिदान को सम्मानित करना, मातृशक्ति की भूमिका को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में लाना तथा समाज में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक समरसता का संचार करना था। “सिन्दूर यात्रा” में भाग लेने वाली सैकड़ों महिलाओं ने अपने माथे पर सिन्दूर सजाकर, हाथों में तिरंगा लेकर और हृदय में देशभक्ति की भावना संजोकर यह सन्देश दिया की नारी केवल परिवार की रक्षक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रेरक शक्ति भी है।

 

महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने इस अवसर पर कहा: की “भारत की मातृशक्ति हमेशा से राष्ट्र निर्माण की अग्रदूत रही है। ‘सिन्दूर यात्रा’ न केवल हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का माध्यम है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना, देशभक्ति और नारीशक्ति के अद्वितीय समन्वय का प्रतीक भी है। मैं इस आयोजन में भाग लेने वाली सभी माताओं-बहनों को नमन करती हूँ, जिन्होंने अपने उत्साह और ऊर्जा से इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।”

 

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी ने कहा कि “भारत की महिलाएं आज किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाली नहीं हैं। देश की सीमाओं की रक्षा हो या सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति – आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी है। यह यात्रा नारी शक्ति की राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने का सशक्त माध्यम है। जब देश की एकता और अखंडता की रक्षा की बात हो तो सभी बहनें झांसी की रानी और अहिल्याबाई होल्कर बनकर खड़ी हैं। “सिन्दूर यात्रा” देश की अस्मिता, एकता और बलिदान की भावना को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।”

“सिन्दूर यात्रा” में प्रदेश सचिव महिला मोर्चा गीता रक्षवाल,अनीता शर्मा,नेहा झा,गरिमा आहूजा, पुनीता झा,विक्रम अरुआ,हरेन्द्र भडाना, कुलदीप सिंह साहनी,राज मदान,अजीत नम्बरदार,रूमा नम्बरदार,मनीष छोंकर,, पार्षद सीमा चंदेल, सरोज अवाना, अनिता वशिष्ठ, और अरुणिमा सिंह, नेहा झा, गरिमा आहूजा,तृप्ति माला, खुशबू, नीलम तेवतिया, नीलम चौधरी, ममता श्रीवास्तव,मेघना श्रीवास्तव,आशा रानी,अनीता वशिष्ठ,प्रिया सहगल,प्रतिभा तिवारी, यशोदा डबराल,ममता महरौलिया, धार्मिक एंव सामाजिक संगठनों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव