जिला में अवैध खनन करने वालो पर करें सख्त कार्यवाही: एडीसी साहिल गुप्ता

Spread the love

– बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें

फरीदाबाद, 22 मई।
हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। एडीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए।

एडीसी साहिल गुप्ता ने जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी करें और अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आकर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अरावली, यमुना नदी तटीय और मैदानी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। बैठक में जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, एसीपी क्राइम अमन यादव, प्रदूषण नियंत्रण व वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल