फरीदाबाद |  वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 22 जुलाई को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सराय ख्वाजा के एक वाहन चोरी के मामले में प्रिंस उर्फ नैतल वासी सरस्वती कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जुबेर अली निवासी टिटू कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई 2026 को उसने अपनी मोटरसाईकिल अशोका एन्क्लेव पार्ट-2, सेक्टर-37, फरीदाबाद के खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया, उस समय मोटरसाईकिल में चाबी लगी हुई थी। उसने मौके का फायदा उठाकर मोटरसाईकिल चोरी कर ली थी। जिसके बाद उसने उस मोटरसाईकिल को अपनी बता कर अपने दोस्त को चलाने के लिए दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)