– मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित तिथियों का लाभ उठाएं : डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा

 

फरीदाबाद, 14 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 जुलाई एवं 26 जुलाई 2026 (शनिवार एवं रविवार) तथा 08 अगस्त एवं 09 अगस्त 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, विवरणों में संशोधन करवाने अथवा किसी प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष अभियान के दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करवाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)